बिजली चोरी मामले में दो उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
बिजली चोरी मामले में दो उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज

बिजली चोरी मामले में जेई ने दो उपभोक्ताओं के विरुद्ध गोगरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

गोगरी. बिजली चोरी मामले में जेई ने दो उपभोक्ताओं के विरुद्ध गोगरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि कनीय विद्युत अभियंता ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने थाना में आवेदन देकर कहा कि अवैध रूप से बिजली जलाने और मीटर से बायपास कर बिजली चोरी करने के आरोप में दो उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जेई ने बताया कि थाना क्षेत्र के कुर्मी टोला वार्ड संख्या 20 निवासी सुरेश ठाकुर सर्विस वायर को मीटर के पहले ही तार काटकर मीटर बायपास कर बिजली चोरी कर उपयोग कर रहा था. इनके विरुद्ध 6 हजार 394 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही थाना में कांड संख्या 67/25 दर्ज कराया गया है. थाना क्षेत्र के बरैठा वार्ड संख्या 7 निवासी कल्पना देवी पर 16 हजार 532 रुपये बिल बकाया था. इस कारण बिजली कनेक्शन काट दिया गया था, लेकिन बिजली चोरी कर जलाते पकड़ा गया. इसके कारण विभाग को 10 हजार 332 रुपये की क्षति हुई है. उन्होंने बताया कि दोनों राशि मिला कर 26 हजार 864 रुपये की जुर्माना किया गया है. बताया कि बिजली चोरी और पूर्व का बिजली बिल बकाया रुपये को लेकर थाना में कांड संख्या 68/25 दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन