बिजली चोरी के आरोप में चार पर प्राथमिकी दर्ज

बिजली चोरी के आरोप में चार पर प्राथमिकी दर्ज
बेलदौर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बलैठा पंचायत के अलग-अलग जगहों पर गुरुवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की. इस दौरान चार लोगों पर बिजली चोरी को लेकर मामला दर्ज कराया. जेई भागीरथ झा ने कहा कि बलैठा गांव निवासी चंद्र किशोर साह के पुत्र सुरज कुमार के आवासीय परिसर में छापेमारी की तो बायपास कर विद्युत चोरी करते पकड़ा. बलैठा के नारदपुर गांव निवासी गोविंद महतो के पुत्र कमलेश्वरी महतो के आवासीय परिसर में छापेमारी की तो इन्हें भी बायपास कर विद्युत चोरी करते पकड़ा. वही पचाठ गांव निवासी बलभद्र सिंह के पुत्र सिंटू सिंह के आवासीय परिसर में छापेमारी की गयी, जहां एलटी लाइन में पीवीसी तार जोड़कर विद्युत चोरी करते पकड़ा गया. इसके अलावा ढाढी गांव निवासी अजय कुमार के पत्नी मंजूला देवी के आवासीय परिसर में मीटर बायपास से बिजली चोरी पकड़ी गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि जेई के आवेदन पर आरोपित उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




