नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, विरोध पर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
नाबालिक छात्रा से जबरन छेड़खानी मामले में प्राथमिकी दर्ज

बड़ी पैकांत गांव से नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना सामने आई है। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा और उसके माता-पिता पर भी हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

खगड़िया : पसराहा थाना क्षेत्र के बड़ी पैकांत गांव में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने एक नामजद आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 14 जुलाई की रात करीब नौ बजे वह अपने पिता को बासा पर खाना देने जा रही थी. घर और बासा के बीच स्थित सुनसान गली में पहले से मौजूद बड़ी पैकांत निवासी वरुण शर्मा के पुत्र छोटू कुमार ने उसे रोक लिया. आरोप है कि आरोपित ने छात्रा के साथ जबरन छेड़खानी की.

विरोध करने पर मारपीट का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट की. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें भी चोटें आईं.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

घटना के बाद पीड़िता ने पसराहा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. आवेदन के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

जांच में जुटी पुलिस

पसराहा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
रणवीर कुमार

लेखक के बारे में

By रणवीर कुमार

रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन