दो पक्षों में मारपीट, हुई गोलीबारी

Updated:
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, हुई गोलीबारी

दो पक्षों में मारपीट, हुई गोलीबारी

विज्ञापन

मानसी. थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में शनिवार की सुबह गोली चलने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचने पर पुलिस को बताया गया कि यहां बकरी खेत में घुसने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे. जिसमें सैदपुर निवासी रंधीर सिंह, पिता रविंद्र सिंह वार्ड संख्या 5 निवासी 102 पर फोन कर मारपीट और गोली चलने की सूचना दिया और बताया कि गांव में दो पक्षों के बीच गोली चल रही है. इसके बाद मानसी पुलिस सैदपुर गांव में पहुंच गए. वहां पहुंचने पर पता चला कि दो पक्ष बकरी खेत में घुसने को लेकर आपस में भिड़ गए थे. मानसी थाना अध्यक्ष शुभम कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में से एक पक्ष रंधीर कुमार का बकरी दूसरे पक्ष के खेत में चला जाने को लेकर विवाद हुआ. जिसमें देर शाम तक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जायेगी. इधर रंधीर कुमार ने बताया कि खेत में बकरी को लेकर फोटो यादव पिता रामविलास यादव के द्वारा दो गोली चलाई जाने की बात बतायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन