सब्जी उत्पादक किसानों को सम्मानित कर बनाया गया सहकारी समिति का सदस्य

सब्जी उत्पादक किसानों को सम्मानित कर बनाया गया सहकारी समिति का सदस्य
खगड़िया. सदर प्रखंड के हरदास चक गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को सब्जी उत्पादक किसानों की बैठक हुई, जिसमें सब्जी उत्पादक किसानों को शॉल व बुके भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान 15 महिला व पुरुष सब्जी उत्पादक किसानों को सहकारी समिति का सदस्य बनाया गया. सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें दर्जनों किसानों ने भाग लिया. 15 सब्जी उत्पादक किसानों को सहकारी समिति का सदस्य बीसीओ की उपस्थिति में बनाया गया. सदर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजेश गुप्ता ने हरदास चक के किसान छेदी वर्मा, मनीष कुमार वर्मा, कुशेश्वर प्रसाद वर्मा, सकल देव वर्मा, मिथलेश वर्मा, सुशीला देवी, आदित्य कुमार, मनोरंजन वर्मा, सोहन वर्मा व विरेंद्र वर्मा को सम्मानित किया. मौके पर मुंगेर प्रमंडल सब्जी संघ के अध्यक्ष सह सदर प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार व मुख्य अतिथि डॉ पवन कुमार ने किसानों को सब्जी से होने वाली आय की जानकारी दी. किसानों को प्रोत्साहित किया गया. मौके पर सुमन वर्मा, श्रीकांत वर्मा, राजेश वर्मा, मदन वर्मा, मंजू देवी, राज कुमारी देवी, अरुणा देवी, कमला देवी, जयमाला देवी, रेणु देवी, चांदनी देवी, रूपेश कुमार, ललित कुमार, चंदन कुमार, संजय वर्मा को सब्जी उत्पादक समिति का सदस्य बनाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




