कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई पहले दिन की परीक्ष

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 02 Feb 2026 9:31 PM

विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सोमवार से शुरू हुए गोगरी में सभी परीक्षा केंद्र पर पहले दिन इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी.

विज्ञापन

गोगरी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सोमवार से शुरू हुए गोगरी में सभी परीक्षा केंद्र पर पहले दिन इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी. इधर, परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला और अनुमंडल प्रशासन व शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली थी. परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में 2 से 13 फरवरी के बीच होगी. इंटर परीक्षा को लेकर किसी भी परीक्षार्थी को जूता मोजा पहन कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया गया. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से अपराह्न 12.45 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे के बीच संपन्न करायी गयी. इसमें पहली पाली में परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक व दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 1.30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया. इसके बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश करने नहीं दिया गया. गोगरी के भगवान इंटर उच्च विद्यालय को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया था.

सभी केंद्रों पर स्टेटिक दंडाधिकारियों की रही तैनाती

परीक्षा के पारदर्शी, शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में संचालन को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हो. साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी व लाउडस्पीकर की व्यवस्था की गयी है. इससे परीक्षा केंद्र के अंदर व बाहर की निगरानी करने में मदद मिलेगी व लाउडस्पीकर के माध्यम से सार्वजनिक सूचना प्रसारित की जा सकेगी. परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में बायोलॉजी और दर्शनशास्त्र की परीक्षा हुई. जबकि द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र का पेपर आयोजित किया गया.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन