ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की मांग को लेकर डीएम से मिले पूर्व सैनिक संघ

Updated:
विज्ञापन
ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की मांग को लेकर डीएम से मिले पूर्व सैनिक संघ

पूर्व सैनिक संघ ने डीएम से मांग किया कि ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक सीएसडी, कैंटीन, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं पूर्व सैनिक संघ कार्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए.

विज्ञापन

खगड़िया. ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के लिए जमीन की मांग को लेकर पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के ऑफिसर इंचार्ज कर्नल मनोज कुमार शुक्ला, पूर्व सैनिक संघ के जिला उपाध्यक्ष सूबेदार सुरेश सिंह, सचिव नायव सूबेदार नरेश प्रसाद यादव, ऑनरेरी कैप्टन प्रदीप सिंह, ऑनरेरी कैप्टन रामशकल सिंह, ऑनरेरी लेफ्टिनेंट चंद्रवीर ठाकुर, सूबेदार विपिन बिहारी, सूबेदार राजकुमार, आनरेरी कैप्टन योगेंद्र प्रसाद सिंह, अरविंद प्रसाद सिंह, जगमोहन चौरसिया, अरुण कुमार यादव, सूबेदार राज किशोर साह, अमर सिंह, रणवीर कुमार, रामानंद सिंह आदि शामिल थे. पूर्व सैनिक संघ ने डीएम से मांग किया कि ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक सीएसडी, कैंटीन, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं पूर्व सैनिक संघ कार्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए. पूर्व सैनिक संघ कार्यालय परिसर में पर्याप्त जमीन है. जिसे पूर्व सैनिक संघ कार्यालय को उपर्युक्त कार्यों के लिए स्थाई रूप से आवंटित किया जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन