इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ प्लेसमेंट

Updated at : 28 Jan 2025 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ प्लेसमेंट

कंपनी एयरोस्पेस क्षेत्र में अपनी तकनीकी उत्कृष्टता के लिए जानी जाती है

विज्ञापन

खगड़िया. स्थानीय राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से शानदार उपलब्धियां हासिल की है. महाविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग और विद्युत अभियंत्रण विभाग के छात्रों का चयन प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है. जिससे पूरे महाविद्यालय में खुशी का माहौल है. सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छह छात्रों का चयन इको स्पेस इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी कोर कंपनी में हुआ है. चयनित छात्रों में दिलखुश कुमार,आशीष रंजन, करन प्रसाद, दीपक कुमार, पीयूष कुमार व अनामिका कुमारी शामिल है. यह कंपनी सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अग्रणी मानी जाती है. विद्युत अभियंत्रण विभाग के चार छात्रों को एवइट्रवन ऐरोस्पेस में नौकरी मिली है. चयनित छात्रों में अमन कुमार, याशी प्रिया, सिद्धार्थ राज, दिलखुश कुमार शामिल है. इन्हें 3.8 लाख वार्षिक पैकेज मिला है. कंपनी एयरोस्पेस क्षेत्र में अपनी तकनीकी उत्कृष्टता के लिए जानी जाती है. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मणि भूषण ने छात्रों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की. कहा कि यह महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों की मेहनत का परिणाम है. हमारा उद्देश्य छात्रों को न केवल तकनीकी शिक्षा देना है. बल्कि उन्हें इंडस्ट्री के लिए तैयार करना भी है. इस सफलता में महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. विशाल कुमार चौधरी, प्रो. विजय कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा. चयनित छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षकों और प्लेसमेंट टीम को दिया. प्राचार्य ने कहा कि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में लगातार अपनी पहचान बना रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन