ग्यारह दिवसीय महायज्ञ एक से

Updated at : 28 Jan 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
ग्यारह दिवसीय महायज्ञ एक से

आयोजकों ने बताया कि यज्ञस्थल पर 51 मूर्ति निर्माण कार्य अंतिम चरण में है

विज्ञापन

यज्ञ स्थल कैथी में मंडप निर्माण का कार्य है अंतिम चरण पर चौथम. प्रखंड क्षेत्र के कैथी गांव के कार्तिक मंदिर परिसर में आगामी एक फरवरी से शुरू होने वाले ग्यारह दिवसीय रुद्र महायज्ञ की तैयारी काफी जोर शोर से चल रही है. रूद्र महायज्ञ 11 दिनों तक होगा. जिसको लेकर तांत्रिक बाबा मिलन महाराज के सानिध्य में महारुद्र यज्ञ की तैयारी की जा रही है. आयोजकों ने बताया कि यज्ञस्थल पर 51 मूर्ति निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. महायज्ञ में विभिन्न देवी देवताओं के प्रतिमा को कलाकार द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है. महायज्ञ को लेकर एक फरवरी को 501 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी. साथ गांव के कलश भ्रमण कराया जायेगा. कलश यात्रा में भाग लेने वाले कन्याओं का रजिस्ट्रेशन की जा रही है. यज्ञ में दौरान हवन के अलावे संतों द्वारा प्रवचन, रामलीला का भी आयोजन किया जायेगा. जबकि मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला व मीना बाजार लगाया जायेगा. यज्ञ स्थल पर भव्य पंडाल का भी निर्माण किया जा रहा है. जो काफी आकर्षक होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन