ePaper

संगठन को मजबूत व धारदार बनाने के लिए बूथ स्तर से होगा चुनाव

Updated at : 11 Nov 2024 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

संगठन को मजबूत व धारदार बनाने के लिए बूथ स्तर से होगा चुनाव

विज्ञापन

खगड़िया. भाजपा द्वारा जिला संगठन पर्व सह कार्यशाला का आयोजन सोमवार को पार्टी कार्यालय में किया गया. कार्यशाला के मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह संगठन चुनाव अधिकारी सह विधायक लखेद्र पासवान व सह क्षेत्रीय प्रभारी रविंद्र रंजन ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत व संचालन जिला महामंत्री डॉ इंद्र भूषण कुशवाहा ने किया. कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा, कंचन पटेल, जिला के महामंत्री अश्वनी सिंह, सुनील चौधरी, पूर्व विधायक रामचंद्र सदा, जिला उपाध्यक्ष नीतिश सिंह, जिला मंत्री सह जिला सदस्यता प्रभारी अश्वनी चौधरी उपस्थित थे. जिला संगठन चुनाव प्रभारी ने कहा कि संगठन को मजबूत व धारदार बनाने के लिए बूथ स्तर से जिला व प्रदेश स्तर पर चुनाव होना है. सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन मजबूत बनाने के लिए काम करना होगा. सह क्षेत्रीय प्रभारी रविंद्र रंजन ने कहा कि पूर्व में हो रहे सदस्यता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि मंडल संगठन पर्व सहयोगी संगठन चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा जिले के सभी 17 मंडल में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. बैठक कर चुनाव को संपन्न करेंगे. अलौली मंडल का प्रभारी जितेंद्र यादव को बनाया गया है. हरिपुर मंडल का प्रभारी अर्जुन कुमार शर्मा, बेला मंडल का प्रभारी डोमन सदा, सदर ग्रामीण मंडल का प्रभारी मृत्युंजय झा, सन्हौली मंडल का प्रभारी प्रमोद कुमार साह, मानसी मंडल का प्रभारी चंद्रमुखी देवी को बनाया गया है. सदर नगर का प्रभारी सुनील चौधरी, चौथम पश्चिम मंडल का प्रभारी लक्ष्मीदेवी, चौथम पूर्वी का प्रभारी नवीन कुमार सिन्हा, पीनगरमंडल का प्रभारी दिलीप भगत, बेलदौर मंडल का प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह, महेशखूंट मंडल का प्रभारी नीतीश सिंह, गोगरी पश्चिमी मंडल प्रभारी अश्वनी चौधरी, गोगरी पूर्वी मंडल प्रभारी सुनील सिंह, गोगरी नगर प्रभारी प्रीति प्रिया, महद्दीपुर मंडल प्रभारी अजीत कुमार व परबत्ता मंडल प्रभारी रामानुज चौधरी को बनाया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि 15 नवंबर को जमुई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे. जिले से हजारों हजार की संख्या में जमुई नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आम जनता, कार्यकर्ता व समर्थक पहुंचेंगे. जिले के चारों विधानसभा में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रभारी बनाये गये हैं. सदर विधानसभा का प्रभारी योगेंद्र सिंह, अलौली के डोमन सदा, बेलदौर के नवीन सिंह,परबत्ता के अजीत कुमार को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए प्रभारी बनाया गया. संगठन पर्व कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष नंदू कुमार साह आदि ने भाग लिया. खगड़िया. भाजपा द्वारा जिला संगठन पर्व सह कार्यशाला का आयोजन सोमवार को पार्टी कार्यालय में किया गया. कार्यशाला के मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह संगठन चुनाव अधिकारी सह विधायक लखेद्र पासवान व सह क्षेत्रीय प्रभारी रविंद्र रंजन ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत व संचालन जिला महामंत्री डॉ इंद्र भूषण कुशवाहा ने किया. कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा, कंचन पटेल, जिला के महामंत्री अश्वनी सिंह, सुनील चौधरी, पूर्व विधायक रामचंद्र सदा, जिला उपाध्यक्ष नीतिश सिंह, जिला मंत्री सह जिला सदस्यता प्रभारी अश्वनी चौधरी उपस्थित थे. जिला संगठन चुनाव प्रभारी ने कहा कि संगठन को मजबूत व धारदार बनाने के लिए बूथ स्तर से जिला व प्रदेश स्तर पर चुनाव होना है. सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन मजबूत बनाने के लिए काम करना होगा. सह क्षेत्रीय प्रभारी रविंद्र रंजन ने कहा कि पूर्व में हो रहे सदस्यता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि मंडल संगठन पर्व सहयोगी संगठन चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा जिले के सभी 17 मंडल में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. बैठक कर चुनाव को संपन्न करेंगे. अलौली मंडल का प्रभारी जितेंद्र यादव को बनाया गया है. हरिपुर मंडल का प्रभारी अर्जुन कुमार शर्मा, बेला मंडल का प्रभारी डोमन सदा, सदर ग्रामीण मंडल का प्रभारी मृत्युंजय झा, सन्हौली मंडल का प्रभारी प्रमोद कुमार साह, मानसी मंडल का प्रभारी चंद्रमुखी देवी को बनाया गया है. सदर नगर का प्रभारी सुनील चौधरी, चौथम पश्चिम मंडल का प्रभारी लक्ष्मीदेवी, चौथम पूर्वी का प्रभारी नवीन कुमार सिन्हा, पीनगरमंडल का प्रभारी दिलीप भगत, बेलदौर मंडल का प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह, महेशखूंट मंडल का प्रभारी नीतीश सिंह, गोगरी पश्चिमी मंडल प्रभारी अश्वनी चौधरी, गोगरी पूर्वी मंडल प्रभारी सुनील सिंह, गोगरी नगर प्रभारी प्रीति प्रिया, महद्दीपुर मंडल प्रभारी अजीत कुमार व परबत्ता मंडल प्रभारी रामानुज चौधरी को बनाया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि 15 नवंबर को जमुई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे. जिले से हजारों हजार की संख्या में जमुई नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आम जनता, कार्यकर्ता व समर्थक पहुंचेंगे. जिले के चारों विधानसभा में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रभारी बनाये गये हैं. सदर विधानसभा का प्रभारी योगेंद्र सिंह, अलौली के डोमन सदा, बेलदौर के नवीन सिंह,परबत्ता के अजीत कुमार को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए प्रभारी बनाया गया. संगठन पर्व कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष नंदू कुमार साह आदि ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन