सोशल मीडिया पर छाया रहा चुनावी नतीजा,जीतने वालों को दे रहे थे बधाई

सोशल मीडिया पर छाया रहा चुनावी नतीजा,जीतने वालों को दे रहे थे बधाई
खगड़िया. लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझान सोशल मीडिया पर भी छाया रहा. लोग अपने-अपने स्तर से चुनाव परिणाम की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे. पल-पल की जानकारी सोशल मीडिया पर आते ही लोग अपना कमेंट भी करने से नहीं चूकते थे. जैसे-जैसे चुनाव परिणाम आते गये. वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग टिप्पणियां सामने आने लगे. अपने पराये सभी ने इस प्रचंड जीत के लिए लोजपा आर एवं सहयोगी दलों को बधाई देने से भी नहीं चूकते थे. सीपीएम, राजद, कांग्रेस नेता ने अपनी फेसबुक पोस्ट करते रहे. साथ ही उसके समर्थक जीत की शुभकामनाएं देते रहे. साथ प्रतिद्धंति को फेसबुक पोस्ट से करारा जबाव दे रहे थे. नोटा के बढ़ते प्रतिशत को देखते हुए फेसबुक पोस्ट पर राहुल कुमार ने अपने वॉल पर लिखा कि खगड़िया 2019 में तीसरे स्थान पर रहा, जबकि इस बार भी बरकरार रहा. तीसरे नंबर पर नोटा का ही राज रहेगा. कांग्रेस नेता हरेंद्र शुक्ला ने भी भारतीय जनता पार्टी के जीत के लिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत पूरी भाजपा टीम को बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










