शिक्षा समिति का हुआ गठन, पूजा बनी सचिव

Updated:
विज्ञापन
शिक्षा समिति का हुआ गठन, पूजा बनी सचिव

बैठक की अध्यक्षता अरुण कुमार ने की

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय रोहियामा में विद्यालय शिक्षा समिति के गठन को लेकर पोषक क्षेत्र के अभिभावकों की बैठक बुधवार को आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अरुण कुमार ने की. जबकि चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर आदर्श मध्य विद्यालय पनसलवा के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह मौजूद थे. बैठक में सर्वसम्मति से शिक्षा समिति के सचिव पद के लिए पूजा कुमारी को चुना गया. वहीं सदस्य पद पर रेखा देवी, बबली कुमारी, लक्ष्मी देवी, तबस्सुम खातून, सुनीता कुमारी, बाल संसद सदस्य मिथलेश कुमार, मिना मंच सदस्य प्रिया रानी, वरीयतम शिक्षक मनोरंजन कुमार चुने गये. मौके पर लोजपा (रा) के वरिष्ठ नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता गौतम पासवान, रुपेश वर्मा, संजीव कुमार, वार्ड नंबर 17 के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजेश पासवान, मो इसराइल अली, रामबरन चौधरी, शनिदेव चौधरी, राकेश साह, दिवाकर साह समेत दर्जनों अभिभावक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन