लोजपा रामविलास के प्रदेश सचिव बने डॉ पवन जायसवाल

Updated:
विज्ञापन
लोजपा रामविलास के प्रदेश सचिव बने डॉ पवन जायसवाल

मनोनयन से लोजपा के जनाधार और भी अत्यधिक मजबूत होगा.

विज्ञापन

खगड़िया. लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने सांसद राजेश वर्मा के प्रतिनिधि डॉ पवन जायसवाल को पार्टी का प्रदेश सचिव मनोनीत किया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. पवन के मनोनयन से लोजपा रामविलास का संगठन और भी अत्यधिक मजबूत होगा. पवन जायसवाल एक शिक्षित तथा समृद्ध इंसान हैं. इनके द्वारा लगातार समाज सेवा किया जा रहा है. बढ़कर लोगो की लगातार सहायता करते हैं. इनके मनोनयन से लोजपा के जनाधार और भी अत्यधिक मजबूत होगा. डॉ पवन जायसवाल ने कहा कि लोजपा रामविलास द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी दिया गया है. उसके लिए सबसे पहले लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय, प्रदेश महासचिव संजय पासवान, बिहार प्रभारी अरुण भारती, सांसद राजेश वर्मा का आभारी हूं. लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा कि डॉ पवन जायसवाल के मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी. लोजपा के जिला महासचिव रतन पासवान, लोजपा के प्रदेश सचिव रंजन सिंह, मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार, सदर प्रखंड अध्यक्ष रोशन पासवान, अलौकि प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव, छोटू पोद्दार, संतोष साह आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन