मां कात्यायनी मंदिर को डीएम ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने का दिया आदेश
Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 31 Jan 2026 10:42 PM
मंदिर प्रांगण में ग्रीन जोन के विकास के लिए आवश्यक तैयारियां जल्द से जल्द पूरी करने का निर्देश दिया
खगड़िया. चौथम प्रखंड स्थित मां कात्यायनी मंदिर का जिलाधिकारी नवीन कुमार ने शनिवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंदिर परिसर के चार दिवारी का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने, भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य को आरंभ करने तथा मंदिर प्रांगण में ग्रीन जोन के विकास के लिए आवश्यक तैयारियां जल्द से जल्द पूरी करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त मंदिर क्षेत्र में चल रहे नए प्रोजेक्ट के अंतर्गत अनावश्यक संरचनाओं को हटाने एवं शीघ्र विकासात्मक कार्य प्रारंभ करने का भी निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने मंदिर क्षेत्र में पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा कात्यायनी मंदिर क्षेत्र को धार्मिक व आध्यात्मिक केंद्र के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










