प्रतिदिन 100 घरों में पीएनजी कनेक्शन देने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

Updated at : 25 Mar 2026 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिदिन 100 घरों में पीएनजी कनेक्शन देने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

जिले में अब तक 5500 घरों में पीएनजी कनेक्शन के लिए मीटर अधिष्ठापित किया जा चुका है,

विज्ञापन

मुंगेर इंडियन ऑयल कॉपेरिशन लि. के अधिकारी एवं संवेदक की बैठक जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में हुई. जिसमें उन्होंने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना की प्रगति और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिदिन कम से कम 100 नये उपभोक्ताओं के घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी ) कनेक्शन दे और गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करें. बैठक में आईओसीएल के अधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि जिले में अब तक 5500 घरों में पीएनजी कनेक्शन के लिए मीटर अधिष्ठापित किया जा चुका है, जबकि कार्य प्रगति पर है. यह भी बताया कि लगभग 1700 उपभोक्ताओं द्वारा सहमति नहीं दी जा रही है. जिससे प्रगति प्रभावित हो रही है. जबकि भारत सरकार द्वारा 24 मार्च 2026 को जारी गजट में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश के अनुसार पीएनजी को बढ़ावा देना अनिवार्य किया गया है. ताकि एलपीजी की निर्भरता कम हो सके. जिस पर डीएम ने कहा कि पीएनजी एक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं किफायती ईधन है. यह पर्यावरण के अनुकूल है. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि इस आधुनिक एवं स्वच्छ ऊर्जा स्रोत को अपनाएं और संबंधित एजेंसी को सहयोग दे. उन्होंने निर्देश दिया कि व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पीएनजी के लाभ एवं सरकारी प्रावधानों के बारे में जानकारी दे. ताकि अधिक से अधिक लोग स्वेच्छा से इस सुविधा को अनाएं. बैठक में जिलाआपूर्ति पदाधिकारी एवं आईओसीएल के अधिकारी व संवेदक मौजूद थे.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन