जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 प्रतियोगिता में अंडर-13, 17 व 19 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Updated:
विज्ञापन

शहर के चित्रगुप्त नगर स्थित इंडोर स्टेडियम में बुधवार को जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खगड़िया. शहर के चित्रगुप्त नगर स्थित इंडोर स्टेडियम में बुधवार को जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजन किया गया. जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का उदघाटन वरीय उपसमाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, संघ के सचिव डॉ. एच. प्रसाद तथा संयुक्त सचिव अमन सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया. संघ के सचिव डॉ. एच. प्रसाद ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-17, अंडर-19 एवं सीनियर वर्ग के लगभग 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया है. कहा कि प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी 19 से 21 जून 2026 तक गयाजी में आयोजित होने वाली बिहार राज्य अंतर-जिला (टीम) बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में खगड़िया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. बताया कि अंडर-13 बॉयज सिंगल्स प्रतियोगिता में नवनीत ने भार्गव को 21-15 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि अंडर-13 बॉयज डबल्स में भार्गव एवं ऋषभ की जोड़ी ने अंश एवं लक्ष्य की जोड़ी को 21-17 से हराया. अंडर-17 बॉयज सिंगल्स में उज्ज्वल ने आर्यन को 21-19 से पराजित, अंडर-17 बॉयज डबल्स में उज्ज्वल एवं आर्यन की जोड़ी ने शुभ एवं ओशो की जोड़ी को 21-16 से हराया, अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स में अदिति ने स्नेहा को 21-15 से पराजित, अंडर-17 गर्ल्स डबल्स में अदिति एवं खुशी की जोड़ी ने तान्या एवं आर्या की जोड़ी को 21-12 से हराया, अंडर-19 बॉयज सिंगल्स में शुभ ने रवि को 21-15 से पराजित, अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स में प्रकृति ने प्राची को 21-12 से हराकर खिताब अपने नाम किया. सीनियर पुरुष एकल में आर्य ने अनुराग को 21-19 से पराजित, सीनियर महिला एकल में मिलन रानी ने स्नेहा को 21-9 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संघ के पूर्व सचिव डॉ. जैनेंद्र नाहर ,सदानंद कुमार, कोच मिलन रानी, रणवीर कुमार, अभिषेक चौधरी, प्रेम कुमार सहित संघ के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.आयोजन की सफलता के लिए खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने जिला बैडमिंटन एसोसिएशन को बधाई दी.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन