दीपक ने मेरठ के शाखीर नूर पहलवान को दी पटखनी

Updated:
विज्ञापन
दीपक ने मेरठ के शाखीर नूर पहलवान को दी पटखनी

महाशिवरात्रि मेला को लेकर दो दिवसीय महादंगल का भी आयोजन किया गया

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड अंतर्गत रोहियार पंचायत के रोहियार शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि मेला को लेकर दो दिवसीय महादंगल का भी आयोजन किया गया. जिसमें बिहार के कोने-कोने से आए पहलवानों ने अपने दाव पेंच दिखाये. जिसमें पहले दिन भी रोहियार सहित खगड़िया जिले के चर्चित दीपक पहलवान ने भीम पहलवान को पटखनी दी. लगातार दूसरे दिन भी महादंगल में खगड़िया जिला सहित के चर्चित दीपक पहलवान ने मेरठ के चर्चित पहलवान शाखीर नूर को धूल चटा दिया. बता दें की खगड़िया जिला के चर्चित दीपक पहलवान को पहले ही नेशनल लेवल के मिनी ओलंपिक में सेलेक्शन हुआ था. किसी कारण बस मिनी ओलंपिक में जीत हासिल नहीं हुई थी. इधर दूसरे राउंड में भी दीपक पहलवान और फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान के बीच रोमांचक दंगल का मुकाबला हुआ. जिसमें दीपक पहलवान ने फिरोजाबाद के चर्चित पहलवान विक्रम पहलवान को पटखनी देकर धूल चटाया. शनिवार को महादंगल के दूसरे दिन गोरखपुर के वेद पहलवान ने दिल्ली के पहलवान को पटखनी दे दिया. मेरठ के शाखीर पहलवान ने आगरा के विक्रम पहलवान बराबर रहे. रोहियार के रौशन पहलवान ने आगरा के चंचल पहलवान को पटखनी दिया. गाजीपुर के रितेश पहलवान ने बनारस के पहलवान को पटखनी दिया. आगरा के रवि पहलवान और जम्मू कश्मीर के राकेश पहलवान को पटखनी दिया. आगरा के मांगी पहलवान ने रोहियार के राजकुमार पहलवान और आगरा के राहुल पहलवान बीच बराबर का मुकाबला रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन