धान के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटियरवा गांव निवासी जगदेव सदा के 32 वर्षीय पुत्र मिथुन सदा के रूप में हुई है
अलौली. थाना क्षेत्र के मोहरा घाट ओपी क्षेत्र में शनिवार की दोपहर युवक का शव मिला. पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटियरवा गांव निवासी जगदेव सदा के 32 वर्षीय पुत्र मिथुन सदा के रूप में हुई है. बताया जाता है मृतक दो दिन पहले ससुराल करुआरा गांव शादी समारोह में भाग लेने पहुंचा था. शनिवार की दोपहर ग्रामीणों ने शव को बतौना-कड़ौरा के बीच धान खेत में देखा. खेत में शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरफ फैल गई. घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई. ग्रामीणों द्वारा शव की पहचान की जा रही थी. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मोहरा घाट ओपी प्रभारी को दी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मोह���ा ओपी प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजन द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










