अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 3.50 लाख रुपये की छिनतई

Updated:
विज्ञापन
अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 3.50 लाख रुपये की छिनतई

अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 3.50 लाख रुपये की छिनतई

विज्ञापन

खगड़िया. स्कूटी पर चाची के साथ घर जा रहे सीएसपी संचालक से अपराधियों ने तीन लाख 50 हजार रुपये की छिनतई की. घटना सोमवार शाम चार बजे की बतायी जा रही है. जानकारी मिलने पर अलौली डीएसपी संजय कुमार सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. बताया जाता है कि गंगौर ओपी क्षेत्र के सदानंद पुर कठौरा निवासी सीएसपी संचालक राजीव कुमार बैंक ऑफ बरौदा खगड़िया से राशि निकासी कर स्कूटी पर चाची के साथ घर जा रहा था. एसएफसी गोदाम के समीप बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी में पीछे से ठोकर मार दिया. स्कूटी पर सवार सीएसपी संचालक राजीव के गिरते ही बदमाशों ने बैग छीनकर फरार हो गया. बताया जाता है कि सीएसपी संचालक राजीव कुमार बैक ऑफ बरौदा का सीएसपी जलकौड़ा में चलाता है. इधर, अलौली डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन