जमीन विवाद में मारपीट कर दंपती को किया घायल, पति रेफर

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 08 Feb 2026 10:24 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र की पिरनगरा पंचायत के कैहरमंडल टोला गांव में सगे भाइयों के बीच जमीन विवाद में हुई मारपीट में एक दंपती को गंभीर रूप से घायल हो गए

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र की पिरनगरा पंचायत के कैहरमंडल टोला गांव में सगे भाइयों के बीच जमीन विवाद में हुई मारपीट में एक दंपती को गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलावस्था में परिजनों ने आनन-फानन उसे इलाज के लिए सीएचसी बेलदौर में भर्ती कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल पति को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना रविवार को कैहरमंडल टोला गांव की बताई जा रही है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि केहर मंडल टोला के छेदो मंडल व मेदो मंडल के बीच जमीन विवाद को लेकर शुरू हुई तु-तु मैं-मैं मारपीट में तब्दील हो गयी, मामला गरमाते ही आरोपित पक्ष कुदाल से वार कर छेदो मंडल का नाक काट दिया. जबकि पत्नी क्रांति देवी भी घायल है. घायलावस्था में क्रांति देवी ने बताई कि आरोपित मेदो मंडल और प्रवीण मंडल ने कुदाल से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष का आवेदन नहीं मिला है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन