बिजली ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता परेशान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jul 2024 11:02 PM
उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौनी से अनुमंडल के उपभोक्ता हलकान हैं. दिन-रात से लगभग दर्जनों बाद बिजली ट्रिपिंग होती है.
गोगरी. उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौनी से अनुमंडल के उपभोक्ता हलकान हैं. दिन-रात से लगभग दर्जनों बाद बिजली ट्रिपिंग होती है. हर आधे घंटे पर कभी एक घंटे तो कभी आधे घंटे के लिए बिजली कट कर दी जा रही है. गर्मी में बार-बार बिजली काटे जाने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है. बुधवार को भी अनुमंडल क्षेत्र में दिन भर बिजली नदारद रही. बिजली विभाग के स्थानीय कर्मी व्हाट्सएप ग्रुप से कभी 132 केवीए, 33 केवीए तो कभी 11 केवीए में फॉल्ट कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं. इसके अलावा ऊपर से ही बिजली कम मिलने की सूचना दी जा रही है. बिजली के लिए दो-तीन दिन पूर्व भी ग्रामीणों ने आंदोलन किया था. बिजली उपभोक्ताओं ने कहा कि उमस भरी गर्मी में लगातार बिजली ट्रिपिंग हो रही है. जिसके कारण काफी परेशानी होती है. रात के समय बिजली कट होने से बच्चे तथा बुजुर्गों को भी काफी परेशानी होती है. सभी लोगों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से इस समस्या का निदान करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










