पसराहा में जल निकासी के लिए दूसरे स्लूइस गेट का निर्माण तेज, किसानों ने उठायी नहर की मांग

Updated at : 11 Mar 2026 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
पसराहा में जल निकासी के लिए दूसरे स्लूइस गेट का निर्माण तेज, किसानों ने उठायी नहर की मांग

पसराहा में जल निकासी के लिए दूसरे स्लूइस गेट का निर्माण तेज, किसानों ने उठायी नहर की मांग

विज्ञापन

पसराहा. थाना क्षेत्र के मिरकेल धार में दूसरे स्लूइस गेट का निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण में लगे एजेंसी ने दबा किया है कि यह परियोजना समय सीमा के भीतर पूरी हो जायेगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को राहत मिलेगी. मालूम हो कि खगड़िया को बिहार में मक्का उत्पादन का प्रमुख केंद्र (हब) माना जाता है, लेकिन पसराहा के सर्किल नंबर एक में जलजमाव एक गंभीर समस्या बनी हुई है. बारिश और बांधों से होने वाले रिसाव (सीपेज) के कारण खेतों में पानी जमा हो जाता है, जिससे रबी फसलों की समय पर बुआई बाधित हो जाती है. यद्यपि बीएन बांध स्थित मिरकेल धार में पहले से एक स्लूइस गेट मौजूद है, लेकिन तकनीकी खामियों और जल स्तर के दबाव के कारण वह पानी निकासी में प्रभावी सिद्ध नहीं हो पा रहा है. नए गेट के बनने से जल निकासी की प्रक्रिया में तेजी होने की संभावना है. हालांकि स्थानीय किसानों का मानना है कि केवल नए गेट के निर्माण से समस्या का पूर्ण समाधान संभव नहीं है. किसानों ने मांग किया है कि जब तक पुराने स्लूइस गेट में जमी गाद (सिल्ट) की सफाई नहीं की जाती और महेशखूंट से मिरकेल तक पक्की नहर का निर्माण नहीं होता है. तब तक खेतों को पूरी तरह जलजमाव से मुक्त नहीं कराया जा सकता.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन