ePaper

कांग्रेस ने सत्ता के लालच में संविधान, मीडिया व आम जन की स्वतंत्रता को 1975 में कुचला था- लाजवंती

Updated at : 25 Jun 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने सत्ता के लालच में संविधान, मीडिया व आम जन की स्वतंत्रता को 1975 में कुचला था- लाजवंती

कांग्रेस ने सत्ता के लालच में संविधान, मीडिया व आम जन की स्वतंत्रता को 1975 में कुचला था- लाजवंती

विज्ञापन

खगड़िया. भाजपा कार्यालय में बुधवार को आपातकाल की 50वीं बरसी पर प्रदर्शनी व संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने की. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा बिहार प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा थी. कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने किया. भाजपा बिहार प्रदेश महामंत्री ने कहा कि 25 जून 1975 की वह रात भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय था. कांग्रेस ने सत्ता के लालच में संविधान, मीडिया और आम जन की स्वतंत्रता को कुचल दिया. आज की युवा पीढ़ी को इस सच्चाई से अवगत कराना हमारी जिम्मेदारी है. भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघन भक्त, राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामानुज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला महामंत्री नंदू शाह, प्रदेश परिषद सदस्य वेद प्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बिनय चौरसिया आदि ने आपातकाल को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच अपनी अपनी बातों को रखा. संगोष्ठी में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और युवाओं ने लोकतंत्र की रक्षा की शपथ ली. मौके पर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. भाजपा कार्यालय परिसर में फलदार और छायादार पौधा लगाया गया. भाजपा जिला उपाध्यक्ष, आलोक विद्यार्थी, राजेश सिंह, सुनील चौधरी, लक्ष्मी देवी ,प्रीति प्रिया, जिला मंत्री विजय यादव, नवीन सिन्हा, अजीत कुमार नटवर, जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, युवा मोर्चा गौरव चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरला देवी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू पासवान, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना कुमारी, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार, रमेश चंद्र सूर्या,अवनीश कुमार, रोमित राज, सोनू चौरसिया, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, डॉ. पुनीता कुमारी, सुजीत कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन