प्रभारी एचएम की मनमानी के खिलाफ अपर मुख्य सचिव से शिकायत

मध्य विद्यालय रहिमा के प्रभारी एचएम के विरुद्ध ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से शिकायत किया
खगड़िया. मध्य विद्यालय रहिमा के प्रभारी एचएम के विरुद्ध ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से शिकायत किया. अपर मुख्य सचिव को दिये आवेदन में ग्रामीण विजय साह, बबलू कुमार, संजय कुमार, महेश साह, मनोज साह, अमरेश कुमार, रूपेश कुमार, बासुकी कुमार, रंजू देवी सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने उक्त विद्यालय के प्रभारी एचएम ओम प्रकाश कुमार पर मनमानी करने, एमडीएम योजना में गड़बरी करने तथा स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि प्रभारी एचएम का घर इसी पंचायत में है. जिस कारण डर से लोग इनकी शिकायत करने से परहेज करते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










