ट्रैक्टर व ई रिक्शा में हुई टक्कर, महिला व बच्ची घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Oct 2024 9:46 PM

विज्ञापन

ट्रैक्टर व ई रिक्शा में हुई टक्कर, महिला व बच्ची घायल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बेलदौर

बेलदौर-पीरनगरा आरइओ पथ पर रविवार को फरेबागांव समीप ट्रैक्टर व ई रिक्शा में टक्कर हो गयी, जिससे ई रिक्शा पर सवार एक महिला समेत इसके बच्ची घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान नपं के शेरबासा गांव निवासी सीको यादव की पत्नी रूणा कुमारी व पुत्री ननकी कुमारी के रूप में हुई. घटना की सूचना पर उक्त पहुंचे परिजनों ने घायल मां व बेटी को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर खगड़िया रेफर कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित मां व बेटी ई रिक्शा से मायके शेरबासा गांव जा रही थी. इसी दौरान पीरनगरा गांव की ओर से आ रही ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से उक्त ई रिक्शा से टक्कर हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इस संबंध में पीएचसी के डॉ धनंजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार कर घायलों को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन