चौथम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 484 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
Published by : Shruti Kumari Updated At : 15 May 2026 2:26 PM
प्रतीकात्मक तस्वीर
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि एक पिकअप वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप की खेप ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही डीआईयू टीम एवं चौथम थाना पुलिस सक्रिय हो गई और पहाड़चक गांव के समीप बैरिकेडिंग कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.
चौथम से धीरज सिंह बंटू की रिपोर्ट:
खगड़िया: जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलौंछ पंचायत के पहाड़चक गांव के समीप डीआईयू एवं चौथम पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाए जा रहे 484 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप को जब्त किया है. इस दौरान पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार करते हुए एक पिकअप वैन भी जब्त कर लिया.
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि एक पिकअप वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप की खेप ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही डीआईयू टीम एवं चौथम थाना पुलिस सक्रिय हो गई और पहाड़चक गांव के समीप बैरिकेडिंग कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.
वाहन जांच के दौरान संदिग्ध पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में 484 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से पांच कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जब्त कर थाना लाया गया.
पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि कफ सिरप की यह बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई कहां होनी थी. चौथम पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए