चौथम ने नवटोलिया को हराया

Updated at : 25 Feb 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
चौथम ने नवटोलिया को हराया

चौथम ने नवटोलिया को हराया

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड स्थित शिवाधीन महावीर इंटर विद्यालय चौथम में जूनियर 11 स्टार नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन चौथम ने नावटोलीया को तीन रन से हरा दिया. आयोजक चौथम इण्डेन गैस एजेंसी के संचालक वीर सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन शिवाधिन महावीर इंटर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जय कुमार यादव ने किया. मैच में नवटोलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी चौथम की टीम ने निर्धारित 12 ओवर के मैच में 11.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 123 रन बनाया. जहां जवाब में उतरी नवटोलिया की टीम ने 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी. इस तरह चौथम ने पहले मैच में नवटोलिया को तीन रन से हराकर अपना स्थान बना लिया. मैच में अंपायरिंग आशीष और राज के जिम्मे रहा. जबकि स्कोरर अनंत और छोटू और कॉमेंट्री सब्बू व नितिन ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन