युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Nov 2024 10:33 PM
माता कलावती देवी सहित तीन बहनें सोनी, ललिता एवं मनीषा का रो रोकर बुरा हाल था
चौथम. थाना क्षेत्र अंतर्गत केवटा गांव निवासी युवक की तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. जिसके बाद युवक का शव दीपावली के दिन गुरुवार की सुबह केवटा गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मृतक युवक की पहचान केवटा गांव निवासी मुक्ति सिंह का 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गयी. मालूम हो कि नीतीश मजदूरी करने तेलंगाना गया हुआ था. वहीं पर वह सड़क पर खड़ा होकर मोबाइल से बात कर रहा था. तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी. जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई. इधर गुरुवार की सुबह जैसे ही घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया. माता कलावती देवी सहित तीन बहनें सोनी, ललिता एवं मनीषा का रो रोकर बुरा हाल था. जबकि पिता मुक्ति सिंह स्तब्ध थे. इधर युवक का शव घर आने के बाद मुखिया शशि भूषण कुमार, उप मुखिया मुकेश कुमार सिंह, सरपंच सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










