मारपीट, छेड़खानी व लूटपाट का मामला दर्ज

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि थाना में कांड संख्या 183/24 दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है
गोगरी. थाना क्षेत्र बोरना निवासी मोहम्मद तज्जो ने थाने में आवेदन देकर मारपीट करने व पुत्री के साथ छेड़खानी तथा लूटपाट करने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस प्राथमिक दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. थाना में दिये गये आवेदन में मोहम्मद तज्जो ने कहा है कि 18 अक्तूबर की शाम वह और उसकी पुत्री महेशखूंट बाजार से ई रिक्शा से घर बोरना जा रहे थे. इसी क्रम में गोविंदपुर के पास विपिन कुमार यादव, सचिन कुमार के साथ तीन अज्ञात लोगों ने ई रिक्शा को रोककर मेरे साथ गाली-गलौज व मारपीट की. विरोध करने पर ई रिक्शा चालक नितेश कुमार से भी इन लोगों ने मारपीट की. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि थाना में कांड संख्या 183/24 दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




