मारपीट मामले में आठ लोगों पर मामला दर्ज

मारपीट मामले में आठ लोगों पर मामला दर्ज
चौथम. थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी कान्तलाल सिंह के पुत्र चंदन कुमार व संतोष कुमार के साथ मारपीट मामले में आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया. थाना में दिये गये आवेदन में चंदन कुमार ने बताया है कि बीते 17 मई को कामाथान अपने खेत पहुंचा तो देखा कि हमारे खेत में मवेशी बंधा है. जिसके बाद मैंने बिंदेश्वरी सदा से अपना मवेशी हटा लेने को कहा. इसी बात को लेकर कविता देवी, निर्मला देवी, मंजू देवी, रीता देवी आकर मुझे गाली गलौज करने लगा. गाली-गलौज करने से मना किया तो बौनु सदा, रमेश सदा व दुलारचंद सदा आया और इतने में बौनु सदा जान मारने के नियत से फायरिंग कर दी. गोली की आवाज सुनकर मुझे बचाने मेरा भाई संतोष कुमार आया तो सभी ने मिलकर मेरे भाई को भी मारकर घायल कर दिया. पीड़ित ने न्याय की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि दिये गये आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




