गोगरी नप बोर्ड की बैठक में 609 करोड़ का बजट पारित

Updated at : 10 Mar 2026 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
गोगरी नप बोर्ड की बैठक में 609 करोड़ का बजट पारित

मुख्य अतिथि के रूप में परबत्ता के विधायक बाबूलाल शौर्य उपस्थित हुए

विज्ञापन

गोगरी. नगर परिषद गोगरी अंतर्गत आने वाले शहर के विकास को रफ्तार देने के लिए नगर परिषद गोगरी में बोर्ड की बैठक आयोजित किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में परबत्ता के विधायक बाबूलाल शौर्य उपस्थित हुए. नगर परिषद बोर्ड की स्टैंडिंग कमेटी ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर अपनी मुहर लगा दी है. इस बार 6 अरब 9 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है. बैठक की शुरुआत में नगर अध्यक्ष रंजिता कुमारी निषाद और कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमार ने बजट का प्रारूप पेश किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बजट न लाभ न हानि के सिद्धांत पर आधारित है और इसमें बिना किसी भेदभाव के विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी गयी है. गोगरी को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, पर्यावरण, यातायात और नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया है. मौके पर उपाध्यक्ष राजेश कुमार, वार्ड सदस्य अमन कुमार, नीतीश कुमार, रुस्तम अली, मनोज निषाद सहित अन्य पदाधिकारी कर्मी और वार्ड सदस्य उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन