बलुआही से लापता व्यवसायी का शव एनएच 31 किनारे बरामद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Oct 2024 11:45 PM

विज्ञापन

लाश की खराब स्थिति को देखते हुए मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया

विज्ञापन

खगड़िया. बीते 25 सितंबर से लापता व्यवसायी का शव गुरुवार को एनएच 31 किनारे पुलिस ने बरामद किया. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया गया. बताया जाता है कि जिला मुख्यालय के बलुआही वार्ड संख्या 31 निवासी इन्दु प्रसाद यादव के 34 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार का शव गुरुवार की सुबह मिलने की जानकारी मिलते ही शहर में सनसनी फैल गयी. नगर परिजनों ने बताया कि बीते 25 सितंबर की सुबह बगैर किसी को कुछ भी बताए अभिषेक घर से निकल गया. वह एमजी मार्ग में महिला कॉलेज गेट के निकट लगार ट्रैक्टर्स पार्ट्स की दुकान चलाता था. गुरुवार की सुबह एनएच 31 से सटे शहीद प्रभु नारायण अस्पताल के निकट नदी किनारे एक नाविक द्वारा उसकी लाश देखी गई. परिजनों की सूचना पर पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां लाश की खराब स्थिति को देखते हुए मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन