प्रखंड स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Updated at : 28 Jan 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रखंड स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केएमडी कॉलेज के मैदान में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व चेयरमैन प्रतिनिधि सह पूर्व सैनिक रंजीत कुमार साह ने किया. बालक वर्ग के 1600 मीटर और बालिका वर्ग के लिए 1000 मीटर दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक के अंक को जोड़कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय सहित टॉप 10 का चयन किया गया. बालक वर्ग में गौरी कुमार ने प्रथम, सौरव ने द्वितीय स्थान व फंटूश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं बालिका वर्ग में कोमल कुमारी ने प्रथम, मनीषा कुमारी ने द्वितीय एवं प्रियंका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सभी विजेताओं को नगर पंचायत परबत्ता के चेयरमैन प्रतिनिधि सह पूर्व सैनिक रंजीत कुमार साह पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्रशिक्षक नारद यादव, जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव, सुनील यादव, महेश कुमार, ताहा सबुक्तगीन, विकास कुमार, मनु मयंक, सोनू कृष्णा, प्रिंस, राजा, विशाल, प्रियेश आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन