ePaper

Bihar Politics: VIP प्रमुख ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर, NDA पर साधा जोरदार निशाना

Updated at : 09 Oct 2024 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
Mukesh Sahani

Mukesh Sahani

Bihar Politics: VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने खगड़िया में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें एकलव्य बनना मंजूर नहीं है।

विज्ञापन

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक व बिहार के पूर्व मंत्री सन ऑफ मल्लाह के नाम से प्रसिद्ध मुकेश सहनी ने बीते दिन यानी मंगलवार को निषाद संकल्प यात्रा के तहत खगड़िया के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने समाज से अपील की कि अब निषाद समाज अपनी सरकार बनाएगा और अपनी शर्तों पर अपना अधिकार पाएगा। बता दें, मुकेश हर जिले  में रुककर रात्रि के समय पार्टी के हर ज़िला पदाधिकारी से मिल रहे हैं। साथ ही बूथ स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने में जुटे हुए हैं।

खगड़िया में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि आज एनडीए के विरुद्ध एकजुट होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़नी है। एनडीए ने निषाद समाज को सौ साल पीछे धकेल दिया है। जात पात की राजनीति करने वाले एनडीए को बिहार की जनता एकसाथ मिलकर सत्ता से बाहर करेगी। 

एकलव्य बनना मंजूर नहीं: मुकेश सहनी

उन्होंने आगे कहा कि महाभारत का एकलव्य बनना उन्हें मंजूर नहीं है। अगर वे धनुर्धर बनें हैं तो लक्ष्य भी साधेंगे। साथ ही उन्होंने वोटरों से भी एकलव्य न बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर समर्पण भाव से धनुर्धारी बनें तो किसी गुरु को अंगूठा काटकर देने की जरूरत नहीं। इस चुनाव में एकलव्य नहीं अर्जुन बनने की जरूरत है, जिससे निषादों की हित करने वालों के लिए सत्ता पर लक्ष्य साधा जाए।

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन