मजदूर पिता ने नहीं दिया आईफोन, तो बिहार में नाराज बेटे ने उठाया खौफनाक कदम

सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: मजदूरी कर परिवार का भरन पोषण करने वाले पिता आईफोन नहीं दे सके तो एक नाबालिग बेटे ने आत्महत्या कर ली. घटना खगड़िया जिले के मानसी थाना इलाके के सैदपुर गांव में शनिवार की रात की है. जहां एक नाबालिग लड़के ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली.
Bihar News: मजदूरी कर परिवार का भरन पोषण करने वाले पिता आईफोन नहीं दे सके तो एक नाबालिग बेटे ने आत्महत्या कर ली. घटना खगड़िया जिले के मानसी थाना इलाके के सैदपुर गांव में शनिवार की रात की है. जहां एक नाबालिग लड़के ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली.
पिता के इंकार से था नाराज
मृतक स्थानीय वार्ड 3 निवासी निखिल कुमार (16) बताया गया है. प्राप्त जनकारी के अनुसार मृत किशोर के पिता मजदूरी करते हैं. निखिल पिछले कुछ दिनों से आईफोन खरीदने की जिद कर रहा था. घर की आर्थिक हालत देखते हुए परिवार द्वारा आईफोन देने से इंकार किए जाने पर वो नाराज था.
गले में गमछा लगाकर खुदकुशी
इसके बाद घर के पास स्थित एक मुर्गा फार्म में उसने गले में गमछा लगाकर खुदकुशी कर ली. इसकी सूचना परिवार वालों को रविवार सुबह मिली. उसे आनन फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
परिवार ने पोस्टमार्टम से किया इंकार
मृतक इंटर का छात्र था और अपने दो भाइयों में बड़ा था. थानाध्यक्ष दीपक कुमार के अनुसार परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है. पुलिस थाना में यूडी जेस दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले की फोरलेन सड़क को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब से शुरू होगा काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




