ePaper

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार के साथ खगड़िया का हो रहा विकास

Updated at : 11 Sep 2024 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार के साथ खगड़िया का हो रहा विकास

विज्ञापन

खगड़िया. सदर प्रखंड के उत्तरी भदास शक्ति केंद्र पर आयोजित संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत व संचालन ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र सिंह ने किया. सदस्यता अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी थे. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी जन्मभूमि तारापुर है, लेकिन लोग हमें खगड़िया का बेटा के नाम से जानते हैं. आप लोगों का जो समय और आशीर्वाद मिला है. इसी बदौलत आपका बेटा बिहार का उपमुख्यमंत्री बना है. हर हमेशा खगड़िया के विकास कार्यों को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की विकास के साथ-साथ खगड़िया का भी स्वर्णिम विकास हो रहा है. इस दौरान पार्टी के सैकड़ों नये सदस्य जुड़े तथा नवीनीकरण कराया. मौके पर बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, क्षेत्रीय सहप्रभारी रविंद्र रंजन, जिला प्रभारी अमरेंद्र कुमार अमर, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल शौर्य, पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला महामंत्री अश्वनी सिंह, सुनील चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नंदू साह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, ममता देवी, लक्ष्मी देवी, जिला मंत्री सुनील साह, नवीन सिन्हा, जिला मंत्री अश्वनी चौधरी, मधु देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना कुमारी, भाजपा नेता रोशन सिंह, सुनील कुमार मेहता, कार्यालय मंत्री मनोज जैन, जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कैप्टन योगेंद्र सिंह, भाजपा नेता रोहित राय पटेल, शाहिद पार्टी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन