Bihar Flood Alert: खगड़िया में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 2 बहनों और 2 भाइयों की मौत

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Flood Alert: बिहार के खगड़िया जिले में नदी में अचानक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई. जिले के दो अलग-अलग जगहों पर डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई. इधर, इस हादसे को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
Bihar Flood Alert: बिहार के खगड़िया जिले में आज दर्दनाक हादसा हुआ. जिले में दो अलग-अलग जगहों में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई. पहला हादसा गोगरी प्रखंड के बिंद टोली घाट पर हुआ. जहां दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई. सोमवार को हुए इस हादसे के बारे में बताया गया कि नाव पर आठ लोग सवार थे. ये सभी लोग दियारा से घास लेकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान नाव डगमगाने लगी और आखिरकार डूब गई.
दो सगी बहनों की मौत
इस दौरान नदी में डूब रहे 6 लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल लिया गया. लेकिन, इस घटना में दो सगी बहनें डूब गईं. दोनों बहनों की पहचान सजना कुमारी और पीहू कुमारी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों शवों को बरामद कर लिया गया.
तालाब में नहाने गए भाइयों की मौत
इधर, दूसरा हादसा अलौली में हुआ जहां तालाब में डूब कर दो सगे भाइयों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई तालाब में नहाने गए थे, उसी वक्त ये हादसा हुआ. दोनों भाइयों को भी स्थानीय लोगों ने ही बाहर निकाला. लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी. दोनों भाइयों की मौत हो चुकी थी. यह घटना अलौली प्रखंड के संझौति गांव में हुई.
बिहार में रौद्र रूप में नदियां
बिहार में इन दिनों कई नदियां उफनाई हुई है. राज्य की कई नदियां अपने खतरे के निशान को पार कर गई है. कई तटीय इलाकों में तेजी से कटाव हो रहा है. ऐसे में कई जिलों में हादसे भी हो रही हैं. हालांकि, प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी तैनात किया गया है.
Also Read: बिहार के इस मंदिर में 5 दिनों तक झूले पर विराजमान रहेंगे भगवान विष्णु, शुरू होने वाला है दिव्य आयोजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










