ePaper

फुटबॉल टूर्नामेंट: बंगाल की टीम ने उत्तर प्रदेश को 1-0 से हराया

Updated at : 13 Jun 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल टूर्नामेंट: बंगाल की टीम ने उत्तर प्रदेश को 1-0 से हराया

फुटबॉल टूर्नामेंट: बंगाल की टीम ने उत्तर प्रदेश को 1-0 से हराया

विज्ञापन

खगड़िया. मानसी रेलवे मैदान में शहीद प्रभु नारायण धन्ना-माधव मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट ग्रुप बी सेमीफाइनल मैच का शुक्रवार को खेला गया. मैच बंगाल बनाम उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया. मैच का उद्घाटन आइएमए के अध्यक्ष डॉ प्रेमशंकर, मुख्य अतिथि आइएमए के सचिव डॉ शैलेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मानसी राजाराम सिंह, वार्ड पार्षद अवधेश, पूर्व प्रमुख उपेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया टुनटुन सिंह, यूथ फाउंडेशन अध्यक्ष सुनील साह, सचिव पुरुषोत्तम कुमार, कोषाध्यक्ष हर्ष केडिया, मेडिकल प्रभारी संतोष कुमार, कार्यक्रम संयोजक नलिन सिंह, शंकर कुमार सिंह, सनोज शर्मा, रोशन कुमार, अंकित कुमार सानू, कौशिक, निशांत यादव, अरुण कुमार, राहुल भगत ने किया. मुख्य अतिथि डॉ प्रेमशंकर ने खिलाड़ियों का प्रोत्साहित करते हुए जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी. जिसमें बंगाल की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली. मैच का मुख्य रेफरी विनय कुमार, सहायक रेफरी रोशन गुप्ता, कैलाश कुमार पंडित, सिद्धेश कुमार सिद्दार्थ थे. खगड़िया बनाम बंगाल के बीच होगा फाइनल मुकाबला आज खगड़िया. शहीद प्रभुनारायण धन्ना-माधव मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा. फाइनल मैच का मुकाबला खगड़िया बनाम बंगाल टीम के बीच खेला जाएगा. जिसमें रोमांच और उच्चस्तरीय खेल प्रदर्शन देखने को मिलेगा. टूर्नामेंट का उद्देश्य शहीदों की स्मृति को सम्मान देना और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है. मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह यूथ फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक संजय खंडेलिया उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी उपस्थित रहने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन