ट्रेन से गिरने के कारण बेगूसराय के युवक की मौत
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 01 Jun 2026 11:47 PM
विज्ञापन
khagaria news: पटना के राजेंद्र नगर से सहरसा जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिर जाने के कारण युवक की मौत हो गयी.
विज्ञापन
साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के तरबन्ना गांव निवासी था युवक
खगड़िया.
पटना के राजेंद्र नगर से सहरसा जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिर जाने के कारण युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के तरबन्ना गांव निवासी लडडू लाल महतो के 30 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार पटना से इंटरसिटी एक्सप्रेस से घर लौट रहा था. साहेबपुर कमाल स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान चपेट में आ गया. जिसके कारण अमृत की मौत हो गयी. खगड़िया जीआरपी साहेबपुर कमाल स्टेशन पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था. मृतक के भाई ने बताया कि अमृत पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था. घटना कैसे हुई पता नहीं चला.मक्का लदा लोड ट्रैक्टर एनएच 31 पर पलटा, बड़ा हादसा टला
मानसी.
थाना क्षेत्र के मानसी मां कात्यायनी पेट्रोल पम्प के सामने एनएच 31 पर मक्का लदा एक ओवरलोड ट्रैक्टर सोमवार की सुबह अचानक पलट गया. हालांकि हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गए. घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई. लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर को एनएच पर कुछ देर बाद ही हटा लिया गया. बता दें की अति व्यस्ततम एनएच 31 पर आय दिन रोजाना दुर्घटना होते रहती है, लेकिन इसके बाद भी ओवरलोडिंग पर प्रशासन के द्वारा कोई शिकंजा नहीं कसा जा रहा है, एनएच पर ट्रैक्टर पलटने के बाद कुछ देर के लिए एनएच 31 पर जाम भी लग गया. इधर मानसी थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली है. पुलिस छानबीन कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










