बीडीओ ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

बैठक में फार्म 6, 7 व 8 भरने के बारे के बताया गया

विज्ञापन

गोगरी. प्रखंड मुख्यालय स्थित टायसेम भवन के सभागार में शनिवार को बीडीओ राजाराम पंडित ने प्रखंड के सभी बीएलओ, सुपरवाइजर और सेक्टर के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में फार्म 6, 7 व 8 भरने के बारे के बताया गया. बीडीओ श्री पंडित ने कहा कि पुनरीक्षण कार्य के बाद मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है. प्रारूप की एक प्रति प्रखंड परिसर के साथ-साथ सभी मतदान केंद्र पर चिपका दिया गया है. अगर किसी का नाम किसी कारणवश छूट गया है या नया नाम जोड़ना है तो फार्म 6 भरकर बीएलओ से संपर्क करें. अगर किसी का नाम हटाना है तो फार्म 7 व अगर किन्ही का वोटर लिस्ट में नाम या किसी प्रकार की अशुद्धियां है तो शुद्धिकरण के लिए फार्म 8 भरकर बीएलओ से संपर्क करें. मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन के बाद सूची में जिनका नाम छूट गया है या एक अगस्त तक 18 वर्ष पूरा करने वाले युवा अपना नाम जुड़वाने के लिए बीएलओ को प्रपत्र छह भरकर वांछित दस्तावेज के साथ जमा कर सकते हैं. नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है. इस मौके पर सभी सेक्टर, सुपरवाइजर व बीएलओ उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन