दूसरे सेमीफाइनल में बख्तियारपुर ने फुलौत को किया पराजित

प्रखंड अंतर्गत आदर्श इंटर विद्यालय पीरनगरा के खेल मैदान में शनिवार को स्वामी छोटेलाल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हुआ
बेलदौर प्रखंड अंतर्गत आदर्श इंटर विद्यालय पीरनगरा के खेल मैदान में शनिवार को स्वामी छोटेलाल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हुआ. यह मुकाबला बख्तियारपुर बनाम फुलौत की टीमों के बीच हुआ. रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में बख्तियारपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया. बताया गया कि फुलौत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 177 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बख्तियारपुर की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 15 ओवर में पांच विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. वही बख्तियारपुर की जीत में कप्तान मोहम्मद इमाम की अहम भूमिका रही. उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिक्षक नेता बृजेश कुमार के द्वारा प्रदान किया गया. मैच में अंपायर की भूमिका रंजीत यादव एवं प्रभास यादव ने निभाई, जबकि कमेंट्री सच्चिदानंद शास्त्री और मनमोहन बाबुल ने की. स्कोरर की जिम्मेदारी अविनाश, प्रियांशु और सूरज ने संभाली. इस अवसर पर संगम कुमार, विक्रम विजेता, संतोष शर्मा, रमन कुमार, दशरथ शाह और कृष्णा कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे. आयोजकों ने बताया कि 19 जनवरी को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सहरसा और मधेपुरा की टीमों के बीच बाबा पीर क्रिकेट स्टेडियम, पीरनगरा में खेला जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




