ePaper

महेशखूंट में ऑटो चालक ने तोड़ा केबिन का बूम, गिरफ्तार

Updated at : 22 Dec 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
महेशखूंट में ऑटो चालक ने तोड़ा केबिन का बूम, गिरफ्तार

स्थानीय पश्चिमी केबिन ढाला का बूम तोड़कर भाग रहे ऑटो चालक को आरपीएफ ने पकड़ लिया.

विज्ञापन

महेशखूंट. स्थानीय पश्चिमी केबिन ढाला का बूम तोड़कर भाग रहे ऑटो चालक को आरपीएफ ने पकड़ लिया. बूम तोड़कर भाग रहे ऑटो चालक को केबिन ढाला पर तैनात आरपीएफ जवान आतिश कुमार ने पकड़ लिया. घटना सोमवार दस बजे दिन की है. ढाला पर तैनात गेटमैन ने सायरन बजाते रेलवे ढाला का गेट बंद कर रहा था. उसी समय एक तेज रफ्तार ऑटो आसाम रोड चौक की ओर से आकर रेलवे फाटक के बूम में ठोकर मार दिया. जिसके बाद वह ऑटो छोड़कर भागने लगा. आरपीएफ के जवान ने ऑटो चालक परबत्ता थाना क्षेत्र के विठला निवासी फौदारी गोस्वामी के पुत्र चंदन कुमार गोस्वामी को पकड़ लिया. पकड़े गये चालक को आरपीएफ मानसी लाया गया. ऑटो को जब्त कर लिया गया. आरपीएफ प्रभारी ज्ञानेश झा ने बताया कि मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन