ऑटो व बाइक में टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

Updated:
विज्ञापन
ऑटो व बाइक में टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

घटना बुधवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के एन एच 107 कैंजरी मोड़ समीप सवारी लदी ऑटो एवं बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना बुधवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है. गंभीरावस्था में टोल फ्री नंबर पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के पीएचसी में भर्ती कराया. पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति को भांप बेहतर इलाज के लिए उसे खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के भादा गांव निवासी विद्यानंद पासवान के करीब 28 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार एवं कुणाल कुमार के करीब 25 वर्षीय पुत्र जगन्नाथ कुमार के रूप में हुई. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित युवक बाइक से मजदूर को लाने जलसीमा गांव गया था. वहीं मजदूर को आने के लिए बोल बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान एन एच 107 के कैंजरी मोड़ समीप सोनवर्षा राज के ओर से तेज रफ्तार आ रही ऑटो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इसके कारण बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं ग्रामीणों की सूचना पर उक्तस्थल पहुंचे टोल फ्री नंब��� पुलिस ने तत्काल गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक सवार को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन