KHAGARIA : चोरी का रुपया मांगने पर मारपीट कर किया हत्या का प्रयास, 11 नामजद

Updated:
विज्ञापन
KHAGARIA  : चोरी का रुपया मांगने पर मारपीट कर किया हत्या का प्रयास, 11 नामजद

थाना क्षेत्र के छोटी मालिया में चोरी का रुपया मांगने को लेकर उपजे विवाद में एक महिला को घर में घुसकर गाली-गलौज और बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया गया है.

विज्ञापन

गोगरी खगड़िया से रणवीर झा की रिपोर्ट :

थाना क्षेत्र के छोटी मालिया में चोरी का रुपया मांगने को लेकर उपजे विवाद में एक महिला को घर में घुसकर गाली-गलौज और बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया गया है. घायल अवस्था में पीड़ित महिला का इलाज गोगरी के अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया है.घटना के बाद पीड़िता के लिखित आवेदन पर गोगरी थाना में साजदा खातून, आसिफ अली, मो. इंसान, रेहाना खातून, निखत, महफूज, रौनक, निजा खातून, फिजा खातून, जियाउद्धीन और उनकी पत्नी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

पीड़िता मंसूर अली की पत्नी जुबेदा खातून नें गोगरी थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है की उसके घर में रखे बक्सा से पड़ोसी साजदा खातून एवं उसके पति आसिफ अली नें ताला तोड़कर डेढ़ लाख रूपये की चोरी कर लिया था जब वह पैसा की मांग पीड़िता जुबेदा खातून ने किया तो ग्यारह की संख्या में लोगों नें एक मुस्त राय बनाकर मारपीट कर घायल कर दिया उस वक्त पीड़िता अपने घर में अकेली बैठी हुई थी.प्राथमिकी में पीड़िता नें बताया है की मारपीट के दौरान नामजद अभियुक्त महफूज आलम नें 25 सौ रूपये भी जबरन छिनतई कर ली .इतना ही नहीं पीड़िता की पुत्री सोनम खातून जो नवम वर्ग की छात्रा है वह पढ़ाई कर लौट रही थी तो मोहल्ले के जाकिर के घर के समीप में नामजद अभियुक्त निजा खातून और फिजा खातून ने उसे जान से मारने का प्रयास किया गया. चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह सोनम को बचाया जिसके बाद उसका भी उपचार गोगरी के अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया है. इधर थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार नें बताया की पीड़िता के साथ मारपीट की जानकारी के बाद लिखित आवेदन के आधार पर देर रात्रि में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन