आकाशवाणी भागलपुर से गूंजी बेलदौर के मनोज कुमार की आवाज

Updated:
विज्ञापन

आकाशवाणी में स्वच्छता का संदेश देते मनोज कुमार | Prabhat Khabar Network

बेलदौर के समाजसेवी मनोज कुमार ने आकाशवाणी भागलपुर के विशेष कार्यक्रम में समाज और राष्ट्रहित के मुद्दों पर अपने विचार रखे. उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

खगड़िया : बेलदौर बाजार के समाजसेवी एवं शिक्षाविद मनोज कुमार ने गुरुवार, 16 जुलाई को आकाशवाणी भागलपुर के एक विशेष कार्यक्रम में समाज और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम में आकाशवाणी के गौरव ने उनका साक्षात्कार लिया. उनके संदेशों को क्षेत्र में व्यापक सराहना मिल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्वच्छता को बताया हर नागरिक का दायित्व

मनोज कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से कूड़ा हमेशा कूड़ेदान में डालने तथा अपने घर, मोहल्ले और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की. साथ ही प्रत्येक रविवार सुबह छह बजे कम-से-कम आधे घंटे सामूहिक स्वच्छता अभियान में भाग लेने का आह्वान किया.

पेड़ लगाने और बचाने का दिया संदेश

पर्यावरण संरक्षण पर उन्होंने कहा, "सांसों का कर्ज चुकाएंगे, पेड़ लगाएंगे, पेड़ बचाएंगे." उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ पेड़ों के संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए.

शिक्षा और रक्तदान पर भी किया जागरूक

शिक्षा के महत्व पर उन्होंने "पढ़ेंगे और पढ़ाएंगे, सीखेंगे और सिखाएंगे" का संदेश देते हुए कहा कि समाज का समग्र विकास शिक्षा से ही संभव है. उन्होंने लोगों से स्वयं शिक्षित होने के साथ दूसरों को भी शिक्षित करने का आह्वान किया.

रक्तदान जागरूकता पर उन्होंने कहा, "रक्तदान स्वयं के स्वास्थ्य के लिए वरदान और दूसरों के लिए जीवनदान है." उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की.

आकाशवाणी जैसे प्रतिष्ठित मंच पर उनके विचार प्रसारित होने से बेलदौर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया.

इस अवसर पर बेलदौर नगर पंचायत की चेयरमैन ममता कुमारी, उपचेयरमैन प्रतिनिधि सूरज कुमार, पैक्स अध्यक्ष आशीष कुमार उर्फ विदुर, तेजनारायण गुप्ता, शिव कुमार अग्रवाल, दिलीप कुमार साह, श्रवण भगत सहित अनेक लोगों ने मनोज कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं यशस्वी भविष्य की कामना की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन