बेवजह हर्ष फायरिंग करने वाला तस्कर कट्टा व 40 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार,नगदी बरामद

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 22 May 2026 7:55 PM

विज्ञापन

टीम गठित कर मडैया पुलिस देवरी गांव छैला यादव के घर पहुंचकर छापेमारी की.

विज्ञापन

गोगरी. बेवजह हर्ष फायरिंग करने वाला हथियार तस्कर को पुलिस ने कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. साथ ही पुलिस ने तस्कर के पास से नगदी बरामद किया. शुक्रवार को गोगरी एएसपी साक्षी कुमारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सूचना मिली कि मड़ैया थाना क्षेत्र के देवरी गांव में छैला यादव नामक एक अपराधी सह हथियार तस्कर हर्ष फायरिंग कर रहा है. जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए टीम गठित कर मडैया पुलिस देवरी गांव छैला यादव के घर पहुंचकर छापेमारी की. पुलिस बल द्वारा हथियार तस्कर के घर को चारों तरफ से घेराबंदी कर तलाशी ली. तलाशी के दौरान हथियार तस्कर छैला यादव के घर से एक देशी अवैध कट्टा, 40 जिन्दा कारतूस, 30 हजार रूपये नगदी और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ. बताया कि अवैध हथियार संबंधित तस्कर से पूछताछ की गयी. एएसपी ने बताया कि तस्कर के विरूद्ध मडैया थाना में कांड संख्या 208/26 दर्ज कर लिया गया है. बताया कि तस्कर की कुंडली खंगाली जा रही है. बताया कि तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

39 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरफ के साथ सहरसा का तस्कर गिरफ्तार

एएसपी साक्षी कुमारी ने बताया कि महेशखूंट थाना थाना के महेशखूंट एनएच 31 आसाम रोड चौराहा के समीप से भारी मात्रा में कोडीनयुक्त कफ सिरफ बरामद किया है. साथ ही तस्कर को को गिरफ्तार किया गया है. बताया कि सूचना मिली थी कि तीन तस्कर खगड़िया की तरफ से महेशखूंट की ओर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप की खेप लेकर आ रहा है. सूचना मिलते ही महेशखूंट थाना पुलिस सक्रिय हो गयी और महेशखूंट चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. पुलिस को देखकर 3 युवक टोटो से उतरा और बैग छोड़कर भागने लगा. पुलिस बल के सहयोग से तस्कर सहरसा जिला के नवहट्टा गांव निवासी स्व. अरुण साह के पुत्र अभिमन्यु कुमार को पकड़ लिया. तस्कर अभिमन्यु के बैग से 39 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद हुआ. जबकि दो अन्य तस्कर सहरसा जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सराही चौक निवासी सुरेश साह के पुत्र आशीष कुमार और मो. शाहिद के पुत्र मो. राज भागने में सफल हो गया. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. एएसपी ने बताया कि महेशखूंट थाना में तीनों तस्कर के विरूद्ध कांड संख्या 86/26 दर्ज कर लिया गया है. बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है. पता लगाया जा रहा है कि कफ सिरप की यह बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई कहां होनी थी. महेशखूंट पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन