प्रदेश भाग रहे भाई का मुख्य हत्यारा को पुलिस ने खगड़िया स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 22 May 2026 7:57 PM

विज्ञापन

हत्या के बाद से सौरभ फरार चल रहा था.

विज्ञापन

चौथम. थाना क्षेत्र के भूतौली मालपा गांव में भाई की हत्या कर शव गायब करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. चौथम पुलिस ने खगड़िया स्टेशन के समीप से मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि मुख्य हत्यारा जिला छोड़कर प्रदेश भागने के फिराक में था. लेकिन पुलिस ने इससे पहले दबोच लिया. थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मुख्य हत्यारोपित सौरव कुमार को खगड़िया स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या के बाद से सौरभ फरार चल रहा था. उन्होंने कहा कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ बाद हत्यारोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा. मालूम हो कि भूतौली मालपा गांव निवासी राकेश कुमार उर्फ मंटून चौरसिया के दो पुत्र थे. बीते 15 मई की रात मां से पैसे लेने को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई सौरव कुमार ने बड़े भाई सुदर्शन कुमार उर्फ गोलू पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दिया. घटना के बाद आरोपियों ने पिता सहित अन्य परिजनों और गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर शव को बोरा में बांधकर बागमती नदी में फेंक दिया था. मामले में मृतक की मां के फर्द बयान पर थाना में केस दर्ज कराया गया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में मृतक का पिता, चाचा और चचेरा भाई भी शामिल है. वहीं मुख्य आरोपी सौरव कुमार घटना के बाद से फरार चल रहा था.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन