अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंचे पुलिस बल से लोगों ने की नोंकझोंक

Updated:
विज्ञापन
अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंचे पुलिस बल से लोगों ने की नोंकझोंक

प्रशासन पर लगाया भेदभाव करने का आरोप

विज्ञापन

– प्रशासन पर लगाया भेदभाव करने का आरोप बेलदौर. नपं के बेलदौर बाजार की सड़क समेत सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची प्रशासन से लोगों की जमकर झड़प होने का मामला प्रकाश में आया है. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने प्रशासन पर राजनीति से प्रभावित होकर भेदभाव बरतते अतिक्रमण की कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते जमकर खरी खोटी सुनाई. ग्रामीणों के कड़े विरोध देख प्रशासन की टीम बैरंग लौट गये. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को भारी पुलिस बल के साथ अंचल एवं नगर प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर पीडब्ल्यूडी पथ के भगवती स्थान कटिंग के कबीर मठ पहुंचे एवं पूर्व से निर्माणाधीन पैक्स गोदाम परिसर,विकास आरा मील समेत आसपास अतिक्रमण हटाने लगे. इसी दौरान उक्त स्थल पर अशोक भवन के एनओसी मामले पर पैक्स अध्यक्ष आशीष कुमार ने आपत्ति जताया तो प्रशासन की टीम सूचना पर बोबिल के यददुबासा गांव पहुंचकर हेमंत कुमार के शिकायत पर सड़क के सरकारी जमीन को खाली कराने लगे, वहीं उक्त स्थल पर कार्रवाई पुरी कर जब बेलदौर बाजार के कचहरी चौक पहुंचकर सरकारी बलपूर्वक जमीन खाली कराने लगे तो गुरु प्रसाद के परिजनों ने राजनीति के तहत पक्षपातपूर्ण कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते विरोध जताने लगे. इस दौरान प्रशासन एवं उक्त लोगों के बीच जमकर झड़प शुरू हो गई स्थिति को भांप प्रशासन उक्त स्थल अतिक्रमण मुक्त करवायें बगैर ही लौट गई. इस दौरान गुरु प्रसाद के परिजनों का कहना हुआ कि सिर्फ पश्चिम दिशा ही क्यों अतिक्रमण मुक्त कराई जाएगी, जबकि सड़क के पूरब साइड भी सरकारी जमीन पर लोग बसे हुए हैं उन लोगों को क्यों नहीं हटाया जा रहा है. इसके कारण बगैर अतिक्रमण मुक्त कराए पदाधिकारी एवं पुलिसबल लौट गये अन्यथा स्थिति बेकाबू हो सकती थी. ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रशासन से मांग किया कि प्रशासन निष्पक्ष होकर अगर बगैर भेदभाव किए सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाऐगी तो किसी को कोई विरोध नहीं होगा लेकिन भेदभाव बरती गई तो इसका जमकर विरोध किया जायेगा. वही अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान सीओ अमित कुमार,राजस्व अधिकारी सत्यनारायण झा, एस आई मोहम्मद अदर उद्दीन, सक्कल साह, एएसआई सुनील कुमार, हल्का कर्मचारी विनोद कुमार, अंचल अमीन अंकित कुमार नपं के जेई चंदन कुमार समेत भारी संख्या में जिला एवं स्थानीय पुलिस बल मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन