ePaper

राज्य स्तरीय पीबीएल मेला में खगड़िया की मिश्रित खेती और ज्यामितीय आकृतियों की हुयी सराहना

Updated at : 26 Feb 2026 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य स्तरीय पीबीएल मेला में खगड़िया की मिश्रित खेती और ज्यामितीय आकृतियों की हुयी सराहना

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर ने कहा कि बिहार के विद्यालयों में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है.

विज्ञापन

खगड़िया. पटना स्थित राज्य शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग बीपीएल कार्यक्रम के तहत पीबीएल मेला लगाया गया. मेले में बिहार के सभी 38 जिलों से चयनित एक-एक सर्वश्रेष्ठ गणित एवं विज्ञान प्रोजेक्ट को छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया. जिले की ओर से विज्ञान विषय में मध्य विद्यालय रामगंज संसारपुर, मिश्रित खेती तथा मध्य विद्यालय अरैया, मानसी का प्रोजेक्ट ज्यामितीय आकृतियों की पहचान प्रदर्शित किया गया. दोनों ही प्रोजेक्ट को उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षाविदों ने सराहना किया. कार्यक्रम की शुरुआत बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर ने कहा कि बिहार के विद्यालयों में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है. प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा के माध्यम से बच्चे व्यावहारिक ज्ञान अर्जित कर रहे हैं. जिला के तकनीकी टीम के सदस्य सह मास्टर ट्रेनर शशि शेखर एवं सुमित कुमार, शिक्षिका रेखा सिंह, राजीव कुमार, प्रिया कंचन तथा डायट खगड़िया के व्याख्याता विश्व मोहन राकेश ने कार्यक्रम में सहभागिता की. विशेष उपलब्धि के रूप में मानसी अरैया की शिक्षिका रेखा सिंह की कहानी का प्रकाशन छोटे कदम, बड़े बदलाव पत्रिका में किया गया. उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला तकनीकी टीम के सदस्य शशि शेखर एवं सुमित कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन