कुतुबपुर में आंगनबाड़ी सेविका के साथ मारपीट, जख्मी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुतुबपुर में आंगनबाड़ी सेविका के साथ मारपीट की गई है.
खगड़िया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुतुबपुर में आंगनबाड़ी सेविका के साथ मारपीट की गई है. जख्मी सेविका मुफस्सिल थाना तो कभी महिला थाना का चक्कर लगा रही है. पीड़ित सेविका कुतुबपुर निवासी वार्ड संख्या पांच मो. आजाद की पत्नी आंगनबाड़ी सेविका के.एम सलमा ने थाना में दिए गए आवेदन में कहा कि बीते शनिवार की रात गांव के ही पड़ोसी अब्दुल बारिक, मो. आरिफ अली, मो. इकबाल, मो अफताब आदि लोगों ने गलत नियत के उद्देश्य से घर में दाखिल हो गया. मेरी ननद के साथ छेड़खानी करने का प्रयास करने लगा. विरोध करने पर उपरोक्त लोगों ने मारपीट किया. जिसके कारण हाथ टूट गया. बक्सा में रखे दस हजार रुपये लेकर भाग गया. पति के बाहर रहने के कारण घर में सिर्फ महिलाएं रहती है. इसलिए उपरोक्त लोग गलत हड़कत करता रहता है. पीड़िता ने बताया कि मुफस्सिल थाना में शिकायत करने गई लेकिन नहीं लिया. अब महिला थाना पहुंची हूं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










